शिक्षक हत्याकांड का वांछित पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

हरदोई के पिहानी में हुई दिन दहाड़े शिक्षक की हत्या में वांछित शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है।उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लूट व हत्या जैसे दर्जनों मामले में वांछित अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी । जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। शातिर अपराधी रक्षपाल पुत्र सुंदर पासी मंझिला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पिहानी थाना क्षेत्र के इटारा रोड पर एफसीआई के पास बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले पिहानी इलाके में शिक्षक की हत्या में शामिल था जिसकी तलाश की जा रही थी।