सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर करें समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार

            शाहाबाद विधानसभा में अनुराग श्रीवास्तव के आवास पर सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने कहा लोकसभा चुनाव 2019 का समय कम है आप सभी अभी से अपने अपने बूथ पर काम करना शुरू कर दे आने वाला समय हम सभी समाजवादियों का है बस हम सभी को मिल  कर बूथ लेवल पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को मजबूत करे।
            कहाकि इस सरकार ने केवल जनता को धोखा दिया हैं जनता परेशान हैं बेरोजगार परेशान हैं। सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार करें।सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि आप सभी युवा साथी एकजुट होकर के अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों मैं जुट जाएं और पार्टी संगठन को मजबूत करे। ये सरकार ने जनता के साथ छलावा किया हैं
          इस मौके पर यूथ ब्रिग्रेड के पूर्व अध्यक्ष अमित सिंह मीतू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोहियावाहिनी श्री प्रशांत मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, सुखदेव अग्निहोत्री, कुलदीप अग्निहोत्री, फजल खां, रजनीश यादव, सोनू पंडित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।