कौशांबी : तहसील व ब्लॉक चायल के ग्राम सभा निबी साना जलालपुर साना के पक्का तालाब की मिट्टी प्रधानपति रामविलास पासी और सेक्रेटरी धर्मेंद्र कुमार की मिली भगत से तालाब की मिट्टी गांव वालों के हाथों बेचने का आरोप ग्रामवासियों लगाया है।
गांव में मिट्टी बेची जा रही है। जेसीबी से रात भर ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लादकर बेचने का काम इस समय जोरों पर चल रहा है। अधिकारियों की मिलीभगत से 18 लाख रुपए की लागत से तालाब बनवाने का काम किया गया था गांव वालों के विरोध करने पर प्रधान पति रामविलास पासी और सेक्रेटरी धर्मेंद्र की मिलीभगत से सरकारी तालाब को बिगाड़ा जा रहा है। तालाब से मिट्टी निकाले जाने पर कोई अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है।
—————–जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट