कछौना (हरदोई): कोतवाली क्षेत्र के गांव ओनवा निवासी राम रत्न की 60 वर्षीय पत्नी रामश्री छप्पर में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गयी। शुक्रवार की सुबह शव लटकता मिला।
मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है। मृतका का मायका क्षेत्र के ही गांव शमशेर नगर में था । दूसरी ओर सण्डीला थाना क्षेत्र के गांव पोखई खेद निवासी जगदीश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र ललित सिंह ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र की पत्नी बीते दो वर्ष से मायके में नाराज होकर रह रही है। करीब 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी के न आने के चलते उसने आत्महत्या कर ली। यह भी बताया कि गुरुवार को जब घर के लोग सो गए तो उसी बीच घर से निकल कर उमरताली व दलेल नगर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 1130 के सामने अप लाइन पर शुक्रवार को क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर पहचान की।
कोतवाल हंसमती ने बताया कि वृद्धा के पति की सूचना व बालामऊ स्टेशन मास्टर की सूचना पर युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी भी मामले में कोई आरोप नही लगाया गया है।
ख़बर- पी.डी. गुप्ता