कछौना, हरदोई। थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत सण्डीला मल्लावां मार्ग पर मेढोआ पुलिया के पास अज्ञात डंपर वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार महमदपुर धतिंगड़ा का निवासी देवीदयाल 75 वर्ष साइकिल से गौरी खालसा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सण्डीला मल्लावां मार्ग पर ग्राम मेढोआ के पास सण्डीला की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर मृत्यु हो गई। उसके चार बच्चे हैं। मृतक क्षेत्रीय बाजारों में पान की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। इस घटना से परिवार जनों का दोनों का बुरा हाल है। यह घटना शुक्रवार की दोपहर के बाद की है। बताते चलें इस मार्ग पर बिल्कुल कट चुकी है। कई वर्षों से पटरी का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। वहीं मेढोआ पुलिया के पास दोनों तरफ दुकानों के अतिक्रमण के कारण रहता है। जिसके कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग पर दर्जनों डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्य बाजार होने के कारण आसपास के लोगों और छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन पैदल साइकिल से आवागमन होता है। अतिक्रमण व पटरी न होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जन हानि हो रही है। हादसों के कारण विकलांगता के शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सण्डीला भेज दिया है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता