पेट दर्द से परेशान वृद्ध ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या 

पेट दर्द से परेशान एक वृद्ध ने इलाज के बजाय उसने मौत का रास्ता चुन लिया। कीटनाशक दवा पीकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला कोतवाली शहर के मम्मपुर गांव का है। शुक्रवार को गांव निवासी राम शंकर पेट दर्द से परेशान था।परिजनों के मुताबिक कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। पेट में जब भयंकर दर्द हुई तो इससे परेशान हो कर परिजनों को जब इधर उधर देखा एकांत समय पाकर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन फानन में राम शंकर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।इस से परिजनों में कोहराम मच गया बताया गया है। राम शंकर का बड़ा पुत्र प्रेम शंकर है। जो पेट दर्द से परेशान होने की बात बता रहा है।