विधायक पुत्र व सर्वेश जनसेवा के बीच शुरू हुई फेसबुक वार 

-विधायक श्यामप्रकाश की टिप्पणी पर सर्वेश जनसेवा ने की गम्भीर टिप्पणी

-पिता के समर्थन में उतरे भी पुत्र ने सर्वेश जनसेवा को फेसबुक पर सुनाई खरी-खोटी हरदोई।


                कैराना व नूरपुर के चुनाव के बाद गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश के द्वारा कविता के माध्यम से चर्चित पोस्ट के बाद अब भाजपा के सर्वेश जनसेवा और विधायक पुत्र रवि प्रकाश के बीच फेसबुक वार शुरू हो गयी है। हालांकि शुरुआत जनसेवा ने की लेकिन अब यह कहाँ रुकेगी यह चर्चा का विषय है।
               श्यामप्रकाश के द्वारा हार को लेकर फेसबुक पर की गई टिप्पणी जैसे ही पोस्ट की गई उसके बाद से विधायक जहां चर्चा में आ गए तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सर्वेश जनसेवा भी फेसबुक पर ही मैदान में आ कूदे। सर्वेश जनसेवा ने अपनी फेसबुक वॉल पर विधायक श्याम प्रकाश के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाकर गंभीर टिप्पणी लिखी। टिप्पणी जैसे ही चर्चा में आई तो विधायक के प्रधान पुत्र रवि प्रकाश ने अपने पिता के समर्थन में सर्वेश जनसेवा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
                सर्वेश जनसेवा को विधायक पुत्र ने फेसबुक पर पोस्ट लिख कर जमकर खरी खोटी सुनाई है और सर्वेश जनसेवा को सीमा में रहने की हिदायत भी दी है।सर्वेश जनसेवा और विधायक श्याम प्रकाश के प्रधान पुत्र रवि प्रकाश के बीच शुरू हुई फेसबुक पोस्ट चर्चित हो रही है सियासी गलियारों में भी पोस्ट को लेकर कमेंट शुरू हो गए हैं।