सौरभ सिंह (पिहानी)-
—————————————––—————-
हरदोई| पिहानी के मंसूरनगर गांव में एक घर से पकड़े सभी सिलेंडर
जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला आखिर है क्या
पिहानी कस्बे के एक गांव से मंगलवार को पुलिस ने शक के आधार पर 52 सिलेंडर पकड़े। हालांकि जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में कुछ स्पष्ट किया जा सकेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बे के मंसूरनगर गांव से शक के आधार पर पुलिस ने 52 सिलेंडर पकड़े हैं। जिसमें से भारत गैस के 6 खाली, एचपी गैस के 3 खाली और 23 भरे, इंडियन गैस के 10 खाली और 10 भरे सिलेंडर मिले हैं। साथ ही लगभग दो दर्जन गैस कनेक्शन की किताबें भी मिली हैं। एसआई अब्दुल जब्बार ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को दे दी गयी है और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।