पूर्वोत्तर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की घोषणा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वोत्तर में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की घोषणा की है। पूर्वोत्तर क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के बाद गुवाहाटी मे उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में सड़कें, रोपवे, ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रमुख पुल और अन्य जल निकाय शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि त्रिपुरा के उदयपुर और असम के सिलचर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्सपार्क बनाने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों की तर्ज पर पूरे क्षेत्र मे बसपोर्ट का निर्माण किया जाएगा जो रोजगार के अवसर पैदा करेगा। गडकरी ने पूर्वोत्तर राज्यों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने का भी आग्रह किया।