अन्तर्ध्वनि कार्निवल-2018″ का आयोजन 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक

ब्यूरो हरदोई-


अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में ज़िला प्रशासन के सहयोग से 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक  स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह में “अंतर्ध्वनि कार्निवल-2018” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नए प्रारूप में गायन, नृत्य, एक्टिंग, एंकरिंग, बेबी शो, मिस्टर एंड मिस फोटोजेनिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्निवल के आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि 7 अप्रैल को सुबह 10 से 12 के मध्य ‘स्वास्थ्य’ विषय पर सेमिनार व 12 बजे से लेट्स गेट लिरिकल (गायन प्रतियोगिता) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 8 अप्रैल को ‘हरदोई व टूरिज़्म’ विषय पर सुबह 10 से 12 के मध्य सेमिनार आयोजित किया जाएगा व 12 बजे से आई एम ए डांसर (नृत्य प्रतियोगिता) आयोजित होगी। 9 अप्रैल को सुबह के सत्र में 10 से 12 बजे के मध्य ‘नशा मुक्ति’ पर सेमिनार आयोजित होगा व 12 बजे से स्टेज चैंप्स (अभिनय प्रतियोगिता), कॉन्कर द माइक (एंकरिंग प्रतियोगिता), किड्स कैटवॉक (बेबी फैशन शो) आयोजित होगा। 10 अप्रैल को चौथे व अंतिम दिन सुबह के सत्र में 10 बजे से फ़ोटोग्राफ़ी, वीडियोग्राफी की कार्यशाला व 2 बजे से मिस व मिस्टर फोटोजेनिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा शाम 7 बजे सितारों से सजी म्यूज़िकल नाईट का आयोजन किया जाएगा। समस्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक अपने अपने क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियां होंगी। नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक कलर्स के बहुचर्चित शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट के सीजन-7 के सेमीफाइनलिस्ट रवि दुबे होंगे। प्रतियोगिताओं के ऑडिशन 25 मार्च और 1 अप्रैल को अंतर्ध्वनि कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चित्रकला, कलश सज्जा, मेंहदी, टी-शर्ट पेंटिंग, थाल सज्जा, क्राफ्ट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल चौहान, दीपक कपूर, रवि किशोर गुप्ता, राकेश पांडेय, नवल किशोर द्विवेदी, चिंतन बाजपेई, विमलेंदु वर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।