हरदोई- भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा। उन्होने जनता से अपील की है कि अगर उनसे कोई रिश्वत मांगे तो उनके मोबाईल नम्बर 9454400315 पर या भ्रष्टाचार निवारण संग्ठन की हेल्प लाईन नम्बर 9454402484 पर सूचना दी जा सकती है।
श्री मलहोत्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे कुल 75 ज़िले है और 75 ज़िलो मे छुपे भ्रष्टाचारियो को वो जनता की मदद से ढूढ ढूढ कर जेल की सलाखो के पीछे पहुँचाएंगे । उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी।