भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्त्ताओं ने चरवा में अधूरे पड़े गोशाला की डीएम से की शिकायत

कौशांबी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्त्ताओं मंगलवार को चरवा में अधूरे पड़े गौशाला की शिकायत जिलाधिकारी से किया। डीएम ने बीडीओ को शिकायत की जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि विकास खंड चायल के चरवा गांव में 11 महीने पूर्व गौशाला का निर्माण शुरू हुआ था।कोरोना संक्रमण के कारण निर्माण कार्य बंद हो गया था।गौशाला का निर्माण पूरा न होने के कारण क्षेत्र में आवारा पशुओं की बाढ़ आ गई है जिससे किसानों की फसल बरबाद हो रही है।जिलाध्यक्ष ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी से शिकायत की।डीएम अमित कुमार ने खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी को मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।