पुलिस अधीक्षक श्री विजय ढुल की अध्यक्षता में किशोर न्याय अधिनियम-2015 व पाक्सो एक्ट के सम्बन्ध में पुलिस लाइन भिनगा सभागार में 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एक ओर श्रावस्ती में पाक्सो एक्ट के सम्बन्ध में पुलिस जानकारी दे रही है लेकिन दूसरी ओर PRV 2503 को 03 वर्षीय बच्ची के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिली । पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कॉलर की निशानदेही पर आरोपी को पकड़ लिया । मौके पर थाना प्रभारी व CO महोदय के आने पर आरोपी को उनके सुपुर्द किया गया । इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवायी शुरू कर दी है ।