कछौना, हरदोई। कोतवाली कछौना में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सण्डीला व एसएसपी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।
समाधान दिवस मे लगभग एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुयी। जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। बाकी सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर कार्यवाई करने का कड़ा निर्देश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी विकास जयसवाल, प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह समेत समस्त पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मी मौजूद थे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता