कछौना, हरदोई। नगर के यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। 10वीं के मेधावियों के घर पर खुशी का माहौल रहा।
बताते चलें नगर में स्टेशन मार्ग पर स्थित यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें छात्रा श्रुतिका गुप्ता ने 95.4%, छात्रा कनिष्का सिंह ने 94.6%, छात्र हिमांशु भारती ने 90.8%, छात्रा अंशिका सिंह 88% व छात्रा जयति गुप्ता 87.8% अंक प्राप्त किए। यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10वीं में उम्दा प्रदर्शन कर विद्यालयों व परिजनों का नाम रोशन किया। इस दौरान सफल परीक्षार्थियों ने बताया वह कड़ी मेहनत व लगन से आगे की पढ़ाई करके डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। मेधावियों के घर पर खुशी का माहौल छा गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी को त्यौहार के रूप में जश्न मनाया।
विद्यालय के चेयरमैन जगदीश गुप्ता, डायरेक्टर, प्रिंसिपल व शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता