फिर सच साबित हुई पंडित मधुसूदन रामकृष्ण द्विवेदी की भविष्यवाणी

           प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित मधुसूदन रामकृष्ण द्विवेदी की भविष्यवाणी आखिर एक बार फिर सच हुई है। उन्होंने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने को लेकर काफी समय पहले भविष्यवाणी की थी।
          मुम्बई के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित मधुसूदन रामकृष्ण द्विवेदी ने 22 अक्टूबर 2017 को अपने मित्रों के द्वारा चुनाव को लेकर पूछे जाने वाले सवालों को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। दरअसल उनके मित्रों ने पूछा था कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों में कौन सरकार बनाएगा। उन्होंने 22 अक्टूबर को अपनी फेसबुक वॉल पर की गई पोस्ट में यह लिखा था कि आगामी चुनावों में दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने से अब उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई है। शास्त्री जी ने लिखा था कि लग्न कन्या 27.53.20 डिग्री पर है, सूर्य दूसरे घर में तुला राशि 4.02.19 डिग्री पर है और ऐसे में सूर्य बहुत ही अच्छा फल देता है अर्थात भाजपा के लिए यह समय फलदायी है। बता दें की इससे पूर्व भी उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की थी जो सही साबित हुई थी।