बरेली- PRV 0159 को थाना बारादरी पर एक महिला पर कुछ व्यक्तियों द्वारा तेजाब डालने की सूचना मिली । सूचना को पीआऱवी ने गम्भीरता से लिया तथा अविलम्ब मौके पर पहुंचे । PRV द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि श्री विनय कुमार की पत्नी जो कि शाहजहाँपुर की रहने वाली थी, के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो रहा था । जिसमें प्रतिवादी ने उक्त महिला के ऊपर तेजाब डालने का प्रयास किया था । पीआऱवी ने प्रतिवादी राजीव पुत्र दिनेश व दिनेश को मौके से ही पकड़ लिया तथा थाना बारादरी के सुपुर्द कर दिया ।