बायोटेक स्टार्टअप उद्यमियों के लिए उत्तर प्रदेश एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल

भाजपा की योगी आदित्‍यनाथ की सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने बंगलुरु के होटल ताज वेस्ट एंड में रोड शो के माध्यम से उद्यमियों एवं निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित किया, इसमें उन्हें सफलता मिली जब बायोकान बंगलुरु की सीईओ सुश्री किरन मजूमदार व कई उद्यमियों ने निवेश की इच्छा जाहिर की ।

सुश्री किरन मजूमदार ने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में ई-प्राइमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष रूचि प्रदर्शित की और कहा कि बायोटेक स्टार्टअप उद्यमियों के लिए उत्तर प्रदेश एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश है। उन्होंने गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में सर्वे के बाद ई हेल्थकेयर सेंटर के पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ करने की तीव्र इच्छा व्यक्त की और इस क्षेत्र में इन्क्यूबेर्टस एवं उद्यमियों का आवाह्न करने के लिए अभियान चलाने का सुझाव दिया।