कारागार मे कौशल विकास प्रशिक्षण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अपर जिला जज-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में आज जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कौशल विकास प्रशिक्षण विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। 

अपर जिला जज द्वारा बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा कौशल विकास प्रशिक्षण विषय पर प्रकाश डालते हुए बंदियों को कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे वह जेल से रिहा होने के पश्चात अपने जीवन यापन हेतु आत्मनिर्भर बन सकें। अपर जिला जज द्वारा जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा बंदियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करें। इस अवसर जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, डिप्टी जेलर ओमकार पाण्डेय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।