हरदोई– जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत पाक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा अधिनयम 2005 आदि विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला मे जहाँ गुड टच और बैड टच के विषय मे जानकारी दी गयी वहीं ईव टीजिंग और महिला के प्रति अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में घर के भीतर होने वाले अपराधों और यौन प्रताड़ित को लेकर भी जानकारी दी गयी। उक्त कार्यशाला में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, समाधान अभियान की जिला समन्वयक श्रीमती सौम्या द्विवेदी, टीम के वालिंटियर, आशा बहू, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया।