५ सहस्र नारियों ने कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनजागरण कार्यक्रम का किया आयोजन

देशभर में लगभग पांच हजार महिलाओं ने कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। डीडीयू-जीकेवाई और आरसेटी की महिला उम्मीदवारों ने आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के क्रम में 100 से अधिक ‘कुपोषण से आजादी रैलियों’ में हिस्सा लिया।

ग्रामीण महिलाओं में उचित पोषण के अभाव, खून की कमी और कम वजन वाले बच्चों के जन्म के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (आरएसईटीआई-आरसेटी) की पांच हजार से अधिक प्रशिक्षुओं ने देशभर में 100 से अधिक रैलियों का आयोजन किया।

“कुपोषण से आजादी” रैलियों का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रतीक-सप्ताह के अंग के रूप में किया गया। विभिन्न हितधारकों, जैसे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, आरसेटी, परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियां, कार्यक्रम लाभार्थियों आदि ग्रामीण महिलाओं के बीच पोषण का महत्त्व उजागर करने के लिये एकजुट हुये। महिला उम्मीदवारों ने गांवों में मार्च निकाला और वे साइकिलें लेकर निकलीं। वे इन रैलियों में सूचनात्मक तख्तियां और पोस्टर लिये हुए थीं।