साहित्य संगम संस्थान की उत्तरप्रदेश इकाई ने शुरू किया आजादी सप्ताह

राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, भवानीमंडी

दिल्ली:– साहित्य संगम संस्थान उत्तर प्रदेश इकाई में आजादी सप्ताह कार्यक्रम मनाया जा रहा जिसका संचालन गोरखपुर से सरिता सिंह एवं गोंडा से कवि नीरज गोंडवी द्वारा किया जा रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य प्रेमियों में राष्ट्र के प्रति देश भक्ति का जयनाद करना है।

सरिता सिंह ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शंखनाद किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 8 अगस्त से 15 अगस्त (असहयोग आंदोलन से आजादी तक) इसी थीम पर आधारित 8 दिन तक चलेगा स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम का समापन होगा तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष के कर कमलों से प्रतिभागियों विजेता रचनाकारों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

कवि नीरज गोंडवी ने इस कार्यक्रम को रचनात्मक और सराहनीय कार्य बताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह, डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुव्रत , निकायों के पदाधिकारियों ने ने कार्यक्रम को अपना आशीर्वाद दिया। सरिता सिंह ने अपने दायित्वों को भली पूर्वक निभाया और अपने संचालन कौशल का परिचय दिया। इकाई के पदाधिकारी प्रतिभा पांडे, सरिता सिंह ,संगीता मिश्रा, प्रीती देवी ,नीता शेखर, पवन शर्मा नक्षत्र को ने भी अपनी प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा यदि संस्थान द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तो निश्चित ही कि सभी साहित्यकारों का मनोबल बढ़ेगा और हिंदी साहित्य विकास को बल मिलेगा।