हरदोई- बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के गेटमैन की लापरवाही के चलते स्कूल वैन पर फाटक जा गिरा जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया।फाटक क्षतिग्रस्त होने से करीब आधा दर्जन ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रोकी गई जबकि अन्य रेल रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनें प्रभावित हुई।आरपीएफ ने वैन व चालक को हिरासत में लिया है वही रेलवे गेटमैन की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालक को भुगतना पड़ा।
लखनऊ के एक स्कूल की वैन को कछौना कोतवाली इलाके के टिकारी निवासी गुड्डू पुत्र राजू चलाता है।रविवार को छुट्टी होने की वजह से वह शनिवार को अपने गांव आया था।उसी स्कूल वैन से वह गांव से कछौना बाजार में कुछ सामान खरीदने आया था।गाजू हथौड़ा रोड से बालामऊ जंक्शन के रेलवे फाटक पर वह पहुंचा तो फाटक खुला था। जब वह फाटक पार करने लगा तो अचानक रेलवे के गेट मैंन ने फाटक बंद करना शुरू कर दिया जिससे फाटक वैन के ऊपर गिरा और क्षतिग्रस्त हो गया।
फाटक क्षतिग्रस्त होते ही यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया।जानकारी मिलते ही आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और वैन चालक को हिरासत में ले लिया व और वैन को कब्जे में ले लिया।आनन फानन में रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए फाटक को जोड़ना शुरु कर दिया।करीब 1 घंटे के बाद फाटक सही किया जा सका जिसके बाद यातायात शुरू हो सका।इस दौरान बालामऊ रेलवे स्टेशन पर मेरठ सिटी एक्सप्रेस राजधानी एक्सप्रेस झांसी लखनऊ मेल यात्री गाड़ी रोकी गई वही तीन मालगाड़ियां भी रोकी गई।बताया जाता है कि हरदोई दलेलनगर संडीला बघौली में भी कई ट्रेनें प्रभावित हुई।इस मामले में रेलवे कर्मियों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।