पिहानी।पिहानी कोतवाली परिसर में रविवार को मोहर्रम व गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पीस कमेटी की बैंठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि उजिलाधिकारी शाहाबाद श्रद्धा शाडिल्यान ने बैठक में अधिशासी अधिकारी न.पा.प. निर्देश देते हुये कहा कि सातवीं मोहर्रम का जुलूस निकलने से समय जिन मार्गो से होकर जाता है। उस मार्गो पर दुरूस्त कराये व पेय जल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
जे.ई. हंसराज यादव को निर्देश दिया कि जुलूस के मार्गो पर बिजली के तार अधिक नीचे हो उन्हे तत्काल ठीक कराये। तथा बैठक में मौजूद सभी लोगों से सहयोग की अपील की। तथा इस बैठक में क्षेत्राधिकारी हरियावां उमाशंकर सिंह ने कहा कि आप लोग शान्ति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। इस बीच कोतवाली निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप लोगों से अपेक्षा है कि पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेरा सहयोग करें ताकि सातवीं के जुलूस को शान्ति पूर्ण निकाला जा सके। शिया समुदाय को लोगो से अपील करतें हुये कहा कि घरों में मजलिसे होती है। उन मजलिसों में समय से दस मिनट पहले रिर्काडिंग शुरू करें। अधिक समय पहले शुरू न करें। मैं सभी अन्जुमनों से बात करूंगा। इसके बाद एसडीएम ने मोहल्ला मीरसरायं स्थित इमामबाड़ा से सातवीं का जुलूस निकलता है उस पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस बैठक में नपाप अध्यक्ष हाजी मो.साजिद अंसारी पूर्व चेयरमैन डा.सईद खान, मोहसिन जमीर जैदी,डा.मुजाबिर हुसैन जैदी, आबिद रजा (चांद बाबू), अवधेश रस्तोगी,महेश सेठ आदि क्षेत्र व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।