राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र मे तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता की समस्‍या से निपटने के लिए भवन निर्माण और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति ने चरणबद्ध राहत कार्रवाई योजना के अंतर्गत यह प्रतिबंध लगाया है। आयोग ने आज समग्र वायु गुणवत्ता मानकों की व्यापक समीक्षा बैठक की। आयोग ने कहा कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों और पराली जलाने की घटनाओं में अचानक वृद्धि के कारण पूरे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह प्रति‍बंध लागू किए गए हैं। आयोग ने नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और खुले में वस्‍तुओं को न जलाने की भी सलाह दी है।