बावन में स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही खुले आम धज्जियाँ

ब्यूरो हरदोई-


जहाँ एक तरफ मोदी और योगी सरकार स्वच्छता को लेकर एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है बही कुछ अधिकारी अब भी खुले आम उनकी धज्जियाँ उडाते नजर आ रहे है। जब ब्लॉक मुख्यालयों का ये हाल है तो गावों का क्या हाल होगा, आप आसानी से अन्दाजा लगा सकते हैं।
ये तस्वीर ब्लाक मुख्यालय बावन की है। बीडीओ दफ्तर व सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेन्द्र जाने के लिए आपको इसी रास्ते का सहारा लेना पड़ेगा। इस कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल के बच्चे वह हजारो लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लाक कार्यालय को जाते हैं। यही नही बीडीओ समेत विकास महकमे से जुड़े तमाम सिकरेट्री, व अन्य अधिकारी यहां से प्रतिदिन आते जाते हैं। किन्तु इन जिम्मेदारों को गन्दगी से भरी इस रोड की हालत दिखाई नही पडती। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक रोड पर गहरे गहरे गड्ढे है जिससे राहगीरों निकलना मुश्किल होता है। घरो से निकलने वाला गन्दा पानी गड्डो व सडको पर भरा रहता हैं, मोहल्ले के लोगो ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की पर किसी अधिकारी ने इस समस्या को दूर करने की जहमत नही उठाई। इससे साफ है कि जिम्मेदारों द्वारा सरकार के स्वच्छता मिशन को नाकाम करने की पूरी कोशिश की जा रही है।