अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया

रामू बाजपेयी पाली


रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इण्टर व हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ ।जिसकी प्रतीक्षा लाखो की संख्या में छात्र कर रहे थे। रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर एक साथ लाखों क्लिक होना शुरू हो गए।
पाली नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से कक्षा 12 की छात्रा प्रगति मिश्रा ने 500 में से 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । वहीं दूसरी तरफ नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र रजनीश ने 600 में से 534 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के कक्षा 12 की निवेदिता मिश्रा ने 436 ,मानसी शुक्ला ने 429,विश्वजीत सिंह ने 428 व आयुषी पाण्डेय ने 423 और पब्लिक शिक्षा निकेतन के कक्षा 10 के छाात्र राजन दीक्षित ने 600 में 530 व सृजन त्रिवेदी ने 600 मे 521 अंक प्राप्त कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया