मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज कहा कि कल इम्फाल में बम विस्फोट की साजिश रचने वालों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए थे। आज इम्फाल में मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित हिल लीडर्स डे कार्यक्रम से अलग पत्रकारों से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।