प्रेमी की पत्नी पर महिला ने धारदार हथियार से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर 5 में आज सुबह चार बजे दो पक्षों में आपस में मारपीट हुई। उग्र महिला ने घर में घुस कर कौशिल्या देवी पत्नी रमेश चंद को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर महिला को पत्नी पर हमला करते देख रमेश चंद्र ने दोनो का बीच-बचाव किया।

वहीं हमलावर महिला को भी चोट लगी है। दोनों पक्ष की तहरीर पुलिस चौकी अजुहा में दे दी गई है। मौके पर पहुंच 112 नंबर पुलिस ने धारदार हथियार बरामद कर लिया है।

गंभीर रूप से घायल कौशिल्या देवी पत्नी रमेश चंद का आरोप है कि हमारे पति के साथ पड़ोस की हमलावर महिला का कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे कई बार मेरे ऊपर हमला महिला कर चुकी है। पूर्व में भी स्थानीय चौकी में शिकायत पत्र देने के बाद पुलिस ने दोनों को अपने अपने परिवार के साथ रहने की हिदायत दिया था। तभी से मेरा पति पड़ोसन महिला से दूरी बनाकर अपने परिवार के साथ गुजारा बसर कर रहा है। पुलिस ने दोनो पक्ष की तहरीर लेकर मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है और अजुहा पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार कुशवाहा का कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

कौशाम्बी से एम डी मौर्य की रिपोर्ट