ससुराल में समारोह से घर वापस जा रहे युवक से बेखौफ़ बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लाखों की लूट

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र में पथरावा ग्राम सभा निवासी मुन्ना लाल विश्वकर्मा व्यापार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। 23 नवम्बर सुबह 7:00 बजे प्रयागराज एक्सप्रेस से पत्नी लाली विश्वकर्मा के साथ अपनी ससुराल मुंडेरा एक कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को बाइक से पत्नी लाली विश्वकर्मा के साथ अपने घर सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा परिवार सहित जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उचरांवा और सरांय के बीच तमंचा सटाकर दंपत्ति से 80 हजार नगद, 2 एंड्राइड मोबाइल सहित जेवर लूटकर चंपत हो गए।

मुन्ना लाल विश्वकर्मा ने बताया कि बदमाशों के छीना झपटी के दौरान तमंचा देखकर पत्नी लाली विश्वकर्मा बेहोश हो गयी थी। राहगीरों के सहयोग से अपने घर पहुंचकर ग्राम प्रधान को सूचना।

घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर एस पी अभिनंदन सीओ रामवीर सिंह सहित पुलिस चौकी अजुहा, सिराथू पुलिस मौके पर छानबीन कर चोरों की तलाश में जुट गई। एसपी अभिनंदन ने कहा टीम लगा दी गयी है शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।।