सण्डीला हरदोई :- सण्डीला तहसील के अंतर्गत ग्राम मुन्नू खेड़ा मजरा ककराली में गांव के पूर्व दक्षिण दिशा की तरफ ग्राम सभा का तालाब है । इसे गांव के ही दिनेश पुत्र प्रभू राठौर द्वारा अवैध रूप से पाट कर कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य करायाा जा रहा है । जिसकी जानकारी सण्डीला के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, हल्का लेखपाल, कानूनगो आदि को है । तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को भेजकर मौके की जांच कराई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुुुुई । आआ की कार्यवाही न होने पर नाराज ग्रामींणो ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा लेकिन सण्डीला तहसील प्रशासन ले पूर्व में की गई शिकायत पर कोई कार्यवाही करना मुनासिब नही समझा । वहीं एक पत्रकार द्वारा एस डी एम सण्डीला से इस प्रकरण की जानकारी चाही तो एस डी एम सण्डीला ने जवाब दिया कि क्या हमने हर चीज का ठेका ले रखा है जब तक कोई शिकायती पत्र नही आएगा तब तक हम तालाब पर हो रहे कब्जे को नही रुकवा सकते योगी सरकार में भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराने का दावा हवा हवाई साबित हुआ ।