ज्वाला माँ की ज्योति के आगमन में उमड़ा जनसैलाब

रामू बाजपेयी पाली
——————————
नगर के पंथ वाली देवी मंदिर पर आज शाम को ज्वाला माँ की ज्योति के आगमन में भक्तो का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त तरह-तरह से माता रानी को मनाते नजर आए ।किसी ने नाचकर तो किसी मे जयकारा लगाकर माता को मनाया।

ज्वाला जी की ज्योति आगमन में भक्तो ने बड़ी श्रद्धा के साथ जगह-जगह मां का स्वागत कर पूजन-अर्चन किया । कई भक्तों ने कई जगह प्रसाद वितरित कर पुण्य का लाभ उठाया।