इस समय कौशाम्बी जनपद की बड़ी खबर…
कौशाम्बी : यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम में पांच युवकों को पिकनिक मनाना महंगा पड़ गया । दरअसल फतेहपुर जिले के पांच युवक पिकनिक मनाने कौशाम्बी के कड़ाधाम पहुंचे, हॉट स्पॉट होने के बावजूद युवकों ने अपनी कार जंगल मे खड़ी कर कड़ा क्षेत्र के राजा जयचंद का किला वगैरह घूमने के बाद कुबरीघाट पर गंगा स्नान करने लगे । लोगों के मना करने के बावजूद युवक उफनाई गंगा नदी में मस्ती करने लगे । अचानक बहाव में जाने के कारण चारों युवक डूबने लगे । घाट पर शोरगुल सुन मौके पर मौजूद तीतुल नाम के एक जांबाज युवक ने गहरे पानी में जाकर तत्काल अपने गमछे को फेंककर तीन युवकों की जान बचा ली । जबकि एक युवक उफनाई गंगा नदी में समा गया ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस युवक की लाश खोजने के लिये गोताखोरों की टीम लगाई। घण्टों खोजने के बाद भी युवक की लाश नही मिल सकी । उधर मनीष के डूबने से उसके दोस्तों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने डूबे युवक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट