हरदोई। सण्डीला तहसील कर्मियों की मिली भगत से अभिलेखों में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला एसडीएम की जांच में पकड़ा गया है। फर्जी इंद्राज करने वाले तीन लेखपाल (प्रभारी सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो) को एसडीएम ने निलंबित कर दिया गया । जिन 15 लोगो ने अभिलेखों में अपने नाम इंद्राज कराये थे उनमें से तीन के विरुद्ध सण्डीला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लेखपालों ने भूमाफियाओं से सांठगांठ करके बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों का फर्जीवाड़ा कर दिया है।एडीएम का कहना है कि सम्बन्धित लेखपालों के विरुद्ध सेवा नियमावली के तहत भी कार्यवाई की जाएगी। एफआईआर कोथावां बेहन्दर सण्डीला के रजिस्ट्रार कानूनगो सुधीर कुमार ने दर्ज कराई है।
संडीला एसडीएम उदयभान सिंह ने रजिस्टार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि ग्राम महतवाना कस्बा संडीला की खतौनी वर्ष 1425 से 1430 की खाता संख्या 558 पर रफ़ीक़ पुत्र सफी रजा, मुमताज व महताब आलम पुत्र छंगा, मोहसिन रजा पुत्र जाहिद अली व जाहिद अली पुत्र जहूर हसन निवासी मंडई के नाम 2अगस्त 2017 की तारीख में फर्जी रूप से दर्ज किय गए थे। है। इसी प्रकार ग्राम मलकाना कस्बा संडीला की खतौनी वर्ष 1425 से 1430 फसली की खाता संख्या 535, 524 व 526 में अंकित राज किशोर पुत्र रामदुलारे निवासी महतवाना सदर बाजार सण्डीला का नाम 28 मई 2018 को फर्जी इंद्राज कर दिया गया।
यह फर्जीवाड़ा ग्राम बेरूवा में भी हुआ यहां की खतौनी वर्ष 1425 से 1430 फसली की खाता संख्या 2663 पर दिनांक 13 सितम्बर 2017 को गांव के अब्दुल हसन, अब्दुल सलाम व इक़बाल पुत्रगण अब्दुल हमीद के नाम फर्जी इंद्राज मिले। ग्राम गाजू की खतौनी 1424 से 1429 फसली की खाता संख्या 2038 पर दिनांक 16 दिसंबर 2017 को मासूम अली पुत्र मैकू, मरियम पत्नी मासूम अली निवासी गोठवा मजरा गाजू के नाम फर्जी दर्ज किए गए है। टिकारी गांव की खतौनी वर्ष 1424 से 1429 फसली की खाता संख्या 2265 व 2442 पर दिनांक 18 जून 2018 को प्रेमशंकर पुत्र रामशंकर, प्रेमलता पत्नी प्रेमशंकर व रामदेव पुत्र बनवारी निवासी दिबियापुर मजरा टिकारी के नाम फर्जी मिले।
एडीएम संजय सिंह ने बताया कि फर्जी इंद्राज करने वाले रजिस्टर कानूनगो शिव कुमार, अनुराग यादव व महेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है और कोथावां बेहन्दर सण्डीला के रजिस्ट्रार कानूनगो सुधीर कुमार ने तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर सण्डीला में दर्ज कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया गया उनके विरुद्ध भी कारवाही की जाएगी।कहाकि जिन लेखपालों ने गड़बड़ियों को किया है उनके विरुद्ध सेवा नियमावली के तहत अन्य कार्यवाई भी की जाएगी।एफआईआर अब्दुल हसन अब्दुल सलाम और इकबाल निवासी बेरुआ कछौना के विरुद्ध सण्डीला कोतवाली में दर्ज कराई गई है।