प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व – वन क्षेत्राधिकारी
कछौना (हरदोई) : वन रेंज कछौना कार्यालय में शनिवार को गोष्ठी के माध्यम से लौह पुरुष के रूप में पहचाने जाने वाले देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान वन रेंज कछौना परिसर में वन क्षेत्रा अधिकारी रामचन्द्र ने गोष्ठी में सम्बोधित करते हुए कहा जिस प्रकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने समूचे देश को एकता के सूत्र में उसी प्रकार आज प्रत्येक क्षेत्र में हम सबको संगठित होने की आवश्यकता है। साथ ही साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की भी आवश्यकता है। उस पश्चात वन रेंज क्षेत्राधिकारी ने वन रेंज कछौना परिसर में चितवन के पेड़ का रोपण किया व इस पेड़ के महत्व के बारे में बताया। बीट प्रभारी विवेक द्विवेदी ने प्राकृतिक संसाधनों के महत्व व उनके संरक्षण पर विस्तार रूप से बतातें हुये कहा प्राकृतिक संसाधन जैसे जल, प्राकृतिक ऊर्जा, प्राकृतिक वन, नदियां आदि के महत्व पर के बारे में विस्तार रूप से बताते हुए कहा, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना आम जनमानस का दायित्व हैं, तभी हम अच्छी हवा व स्वास्थ्य रह सकेंगे।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी कछौना रामचंद्र, विवेक द्विवेदी वनरक्षक, इंद्र बहादुर सिंह वन दरोगा, सुमित नारायण दोहरे वन दरोगा, हरिनाम, कुंवर पाल, राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सहित अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता