ट्रेन में सिपाही की हालत बिगड़ी लखनऊ रिफर

            ट्रेन में सफर कर रहे एक सिपाही की हालत बिगड़ गयी जिसको इलाज के लिए हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतार कर जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रिफर कर दिया गया है।
            दिल्ली की तरफ आ रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में रौजा के पास से एक सिपाही की हालत बिगड़ने की जानकारी हरदोई स्टेशन को दी गयी तो जीआरपी के सिपाही व रेल कर्मी ट्रेन का इंतजार करने लगे।कुछ समय बाद आई ट्रेन के डिब्बे से सिपाही को गंभीर हालत में उतारा गया और उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। यहाँ सिपाही का नाम पारसनाथ निवासी गाजीपुर बताया गया।सिपाही हमीरपुर में तैनात था और बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से हमीरपुर जा रहा था।जिला अस्पताल में चिकित्सक उसको मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कह रहे है वहीं लोग जहरखुरान का शिकार होने की आशंका व्यक्त कर रहे है।