बसों में यात्रा के दौरान दिव्यांगों को अनावश्यक परेशान न किया जाये – पुलकित खरे

                   जिलाधिकारी पुलकित खरे ने परिवन निगम के सभी डिपो चालकों व परिचालकों को निर्देश दिये है कि किसी दिव्यांग बन्धु द्वारा निःशक्तता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड उपलब्ध कराने पर उन्हें बस में निःशुल्क यात्रा कराया जाये तथा उनसे अच्छा व्यवहार किया जाना सुनिश्चित करें तथा बसों में यात्रा के दौरान किसी दिव्यांगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।
                  उन्होने कहा है कि अन्यथा की स्थिति में यदि कोई परिवार एवं शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित चालक व परिचालक के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगें।