मिशन 2019 की तैयारी के चलते क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जन सम्पर्क

कछौना (हरदोई): मिशन 2019 की पूरी तैयारी के लिए भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। जिसके तहत वह बूथों पर जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी क्रम में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा अपनी संगठन टीम के साथ ग्राम सभा नारायण देव, बाण, पैरा, बालामऊ, गोसवा, बर्रा घूमन, समसपुर, महेश मढ़िया के बूथों पर जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वंचित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना व आम जनमानस की समस्याएं सुनी। उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या, किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए माइनर, रजबहों की सफाई कराके पानी छुड़वाने के विषय में शिकायत की।

विकासखंड कछौना में सरकारी प्रतिष्ठानों में अभी तक आधार कार्ड सेंटर नहीं चालू होने से काफी असुविधा होती है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला विस्तारक सुरेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री अनूप दीक्षित, नवीन पटेल, सेक्टर संयोजक, प्रमोद सिंह, प्रेम कुमार यादव, सुखवीर सिंह सेंगर, सत्यप्रकाश प्रकाश अस्थाना, कछौना के संयोजक शिवम मिश्रा, अनिल द्विवेदी, ग्राम प्रधान नारायणदेव अंजना देव, प्रतिनिधि अरविंद, बालामऊ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौतम कनौजिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भागीदारी की।


रिपोर्ट- P. D. GUPTA