रानी पद्मिनी के जीवन को लेकर बनी फिल्म पद्मावती पर भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को पत्र लिखा है जिसमे फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए इतिहास के साथ कि गयी छेड़छाड़ बताकर कहा है कि रानी का इतिहास हिंदुस्तान का गौरव और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक ऐसी फिल्म य दृश्य को रिलीज न करने का अनुरोध किया है।
बाॅलीवुड के निदेशक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती का विरोध थम नहीं रहा है।पोस्टर रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म का जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है।कहा जा रहा है कि पद्मावती के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस बारे में शाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रजनी तिवारी ने पत्र लिखा है और कहा है कि एक महिला होने के नाते उन्होंने यह विरोध दर्ज कराया है।कहा है कि फिल्म को मनोरंजक बनाने के लिए इतिहास के साथ कि गयी छेड़छाड़ बताकर कहा है कि रानी का इतिहास हिंदुस्तान का गौरव और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक ऐसी फिल्म य दृश्य को रिलीज न करने का अनुरोध किया जाए।