प्रदेश के सभी 75 जिलों में 07, 08 एवं 09 फरवरी, 2018 के मध्य जिला प्रशासन और आकांक्षा समिति के सहयोग से वृहद स्तर पर रक्तदान व डोनर पंजीकरण कैम्प का आयोजन जा रहा है। जानकारी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार दी है ।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक श्री पंकज कुमार ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी से अभियान स्थापित कर रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए लोगों में जागरूकता लाएं। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं आकांक्षा समिति के तत्वाधान में वृहद स्तर पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 08 फरवरी को सुबह 10 बजे से लखनऊ के कलेक्ट्रेट में रक्तदान एवं डोनर पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया गया है।