शहर में हत्या की वारदात का अभी खुलासा नहीं हो पाया था तब तक कोतवाली देहात क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके शव आम के बाग में फेंका गया । इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है । शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
वारदात कोतवाली देहात के लाला पुरवा गांव के पास हुई है । गांव निवासी अब्दुल वहाब के 9 बीघा आम के बाग में रविवार की सुबह लावारिस 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला इसकी सूचना लोगों ने गांव में भी इसी बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों के मुताबिक युवक के गले में रुमाल मिला है । गाल पर मुंह से काटने का निशान भी पाया गया है वही हाथ में भी उसे काटने का निशान देखा गया है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कहीं युवक की हत्या आशनाई के चलते की गई है वही युवक की करंट भी खुली पाई गई है हालांकि पुलिस इन सब बिंदुओं को लेकर जांच करने में जुटी है शिनाख्त करने के लिए मोहनिया शिवपाल लाला लाला पुरवा के तमाम लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी वहीं पुलिस लाला पुरवा गांव में इस पूरी वारदात के खुलासे के लिए लोगों से पूछताछ की।