सपा जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा स्वयं वार्ड का दौरा कर बना रहे बूथ कमेटी

आशुतोष अवस्थी की रिपोर्ट

हरदोई- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू के नेतृत्व में सपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, सपा नेता रियाशत खां,सईद अहमद ने हरदोई नगर में कई वार्ड का दौरा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर सेक्टर प्रभारी व बूथ कमेटी गठित की । सपा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा घर आकर मुलाकात करने से खुश हुए ।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि बूथ पर मेहनत से कार्य करेंगे । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 1 बूथ 10 यूथ की रणनीति पर काम कर रहे हैं । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथों पर तैनात होने साथ-साथ समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों प्रचार-प्रसार कर जनता को सच से अवगत करायेंगे । 2022 में यही कार्यकर्ता हरदोई की 8 सीटें जिताकर यादव जी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे।