प्रसारण क्षेत्र में ‘व्यवसाय में आसानी’ के लिए पोर्टल एक महत्त्वपूर्ण कदम

  • प्रसारण मन्त्री अनुराग ठाकुर ने प्रसारकों के लिए प्रसारण सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • पोर्टल से इकोसिस्टम में पारदर्शिता, जवाबदेही और तत्परता बढ़ेगीः श्री अनुराग ठाकुर
  • अनुराग ठाकुर ने कहा पोर्टल को जल्द ही सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली’ से जोड़ा जाएगा।
  • पोर्टल 900 से अधिक सैटेलाइट टीवी चैनलों, 70 से अधिक टेलीपोर्ट संचालकों, 1750 से अधिक बहु-सेवा संचालकों, 350 से अधिक सामुदायिक रेडियो स्टेशनों (सीआरएस), 380 से अधिक निजी एफएम चैनलों और अन्य को सभी प्रकार के (360 डिग्री) समाधान की सुविधा प्रदान करेगा।
  • प्रसारण क्षेत्र में ‘व्यवसाय में आसानी’ के लिए पोर्टल एक महत्वपूर्ण कदम।
  • पोर्टल में शुरुआत से अंत तक (एंड-टू-एंड) की सुविधा के माध्यम से सभी के लिए एक क्लिक पर समाधान मौजूद होंगे।