आशुतोष अवस्थी :
पिहानी ब्लॉक के अन्तर्गत मंसूर नगर मे खाना बनाते समय अचानक आग लग गई देखते ही देखते पूरे छप्पर सहित पूरे घर को आग ने चपेट में ले लिया जिसके कारण घर मे रखी सारी घर की गृहस्थी राख हो गई।
पीड़ित विकास ने बताया कि घर मे रखा गृहस्थी का सारा सामान अनाज कपड़े और घर मे रखे ₹12000 के साथ गृहप्रयोगी लगभग 50 हजार रुपये तक का सामान जल गया है गलीमत यह रही कि आस पडो़स के लोगो के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आग अपनी चपेट में पूरे गांव को ले लेती। पीड़ित विकास का परिवार अत्यन्त ही निर्धन है जो कि पंचर बनाने की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।