बहुराष्ट्रीय कम्पनी के अधिकारियों पर धोखाधडी़ सहित अन्य संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज़

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थानाक्षेत्र अंतर्गत कस्बा बघौली के एक युवक को उसके साथ कंपनी के अधिकारियों द्वारा की गयी धोखाधडी़ का विरोध करना महंगा पड़ गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बघौली निवासी युवक शरदेन्दु ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी एन्जी द्वारा संचालित सिम्पा एनर्जी में बतौर कर्मचारी कार्य करता था । जहां पर पीड़ित द्वारा नौकरी छोड़ने के बाद वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उसे गाली गलौज किया गया व उसके भविष्य निधि के खाते सहित अन्य अभिलेखो में जानबूझ कर हेर फेर करने किया गया था । पीड़ित ने कम्पनी के पदाधिकारी नमो मिश्रा, लोकनाथ, छत्तर, अभिषेक कुमार, हारिस खान, दीप्ती शर्मा, एन. श्रीवास्तव व सौरभ मिश्रा के खिलाफ बघौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी ।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 419, 420, 504, 506 आदि संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है । इस संबंध में थाना प्रभारी फूलचन्द्र सरोज ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है । दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर सभी दोषियों को जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी ।