प्रतिबंधित पॉलीथिन, गिलास, प्लेट के खिलाफ चला अभियान, ₹3750 जुर्माना वसूला

कछौना (हरदोई): गुरुवार को नगर पंचायत कछौना पतसेनी की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें स्टेशन, चौराहा, मुख्य मार्ग, बाजार, विनायक मार्केट और रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दुकानदारों के पास से लगभग 2 किलो पालीथीन, ग्लास और प्लेट जब्त की गई तथा 3750 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, लिपिक जय बहादुर सिंह, रामजी, लल्लन, रामनरेश मुन्नूलाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता