मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने यूनीसेफ और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होने वाले ‘दस्तक’ जेई/एईएस संचार अभियान का शुभारंभ किया और संचार सामग्री, स्वच्छता किट व डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म की सीडी का विमोचन भी किया।
एईएस, जेई सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग भी समन्वय स्थापित करके कार्य करें । वैक्सीनेशन का कार्य मार्च-अप्रैल-2018 तक अवश्य पूरा कर लिया जाए । लोगों को गुणवत्तापरक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार कार्य योजना बनाकर काम कर रही है । जनजागरण और जनसहभागिता के माध्यम से जनस्वास्थ्य की गंभीर चुनौतियों पर विजय प्राप्त की सकती है ।