नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के आरोपित युवक के विरुद्ध सैनी थाना में माँ ने दी तहरीर

दरिंदे युवक की तलाश में एक्टिव हुई पुलिस

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कानून बना रही है। छेड़खानी फब्तियां कसने वाले दरिंदे युवक दरिंदगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यूपी के कौशांबी जिले में सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है।

सैनी थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अजुहा के कनवार गांव में पड़ोसी युवक ने घर के बाहर सो रही रूपा देवी (काल्पनिक नाम) नाबालिग किशोरी के साथ दरिंदगी करने के उद्देश्य से 12 मार्च की रात लगभग 12:00 बजे रजाई के अंदर से पैर खींचते हुए अश्लील हरकत करने लगा। तभी एकाएक नाबालिग किशोरी की नींद खुलते ही चीखने चिल्लाने लगी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर बगल में सो रही नाबालिग किशोरी की मां पहुंच गई। कनवार गांव का ही पड़ोसी युवक चुल्लू यादव उर्फ सोमप्रकाश किशोरी की मां ने देख लिया दरिंदा युवक अवैध तमंचा लहराते हुए धमकी दिया कि पुलिस में शिकायत करेगी तो दोनों को मौत के घाट उतार दूंगा।
नाबालिग किशोरी की मां ने सैनी थाना पहुंच कर कठोर कार्यवाही करने के लिए तहरीर देते हुए बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।

उप निरीक्षक अजहर जमाल का कहना है कि तहरीर आ चुकी है। मामले की जांच कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट