पति को लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी ने भाई के साथ उतारा मौत के घाट

कौशांबी । सैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में दिनदहाड़े पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी सुरेश पुत्र गप्पू उम्र 40 वर्ष की पत्नी से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पति पत्नी के बीच में हमेशा मारपीट होती रहती थी। रविवार की दोपहर पत्नी का भाई बहन की ससुराल आया था। उसी समय बहनोई सुरेश और बहन के बीच विवाद हो गया। इसी बात को लेकर पति अपनी पत्नी को मारपीट करने लगा। मारपीट से आहत भाई ने बहन के साथ मिलकर बहनोई को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके से दोनों हत्या कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी कर दिया।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट