कौशाम्बी से IV24 से अनीस अहमद की रिपोर्ट
कौशाम्बी – थाना सैनी क्षेत्र के अझुवा चौकी क्षेत्र के लोहन्दा मोड के पास NH2 हाईवे पर हुई दुर्घटना की सूचना ग्रामीणो द्वारा दिए जाने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुँची ।
प्रयागराज से कड़ा धाम शीतला मंदिर दर्शनों के लिए जा रहे दर्शनार्थियों तेज रफतार ओमनी कार के सामने अचानक रोड पर दो भैंस आ गई । ड्राइवर राजेन्द्र प्रसाद के एक भैंस को बचाने के प्रयास में कार दूसरी भैंस व एक व्यक्ति से जा टकराई जिस कारण ओमनी कार का सन्तुलन बिगड़ गया और कार NH2 हाईवे रोड के नीचे पुलिया में जा गिरी । ओमनी कार के अंदर महिला-पुरुष सहित कुल सात लोग थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं । सभी को पुलिस द्वारा एम्बुलेेंस बुलाकर सिराथू अस्पताल भेेेजवाया गया है । डॉक्टर द्वारा बताया गया कि भैंस की हालत बहुत गंभीर है साथ ही उन्होंने बताया कि भैैंस के बचने की उम्मीद भी बहुत कम है ।